फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सचिव बनकर वसूली करने पर डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नाला के सचिव पर पेंशन बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत कर मामले में जांच कराकर आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा के कांधला नगराध्यक्ष सतवीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्री दिया। उसमें बताया कि नाला ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने पेंशन बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव ने किसी व्यक्ति को गांव में भेजकर पेंशन के लिए आवेदन करने वालों से एक-एक हजार रुपये की वसूली करा ली। ग्रामीणों को अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है। उनकी मांग है कि आरोपी ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए और ग्रामीणों से वसूली गई रकम वापस दिलाई जाए। इस दौरान विकास पंवार, राजेंद्र वर्मा, श्याम सिंह, डॉक्टर सुखपाल, नितिन कुमार, अमित कुमार, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें