शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें बुधवार की रात खतौली स्थित हाईवे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को खंडित करने पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने शासन से जल्द से जल्द ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान विनोद शर्मा, राजेश कश्यप, जेके जैन, लोकेश राणा, राधेलाल शर्मा, अशोक जैन, अमित, डिंपल शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, बाबू खान, श्याम सुंदर, भूरा, सतीश रुहेला, श्रीराम शर्मा, ज्योति प्रसाद आदि मौजूद रहे।