फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम शामली पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खोखरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए सही तरीके से कार्य योजना तैयार नहीं करने पर शामली और सहारनपुर के डीएम काे एनजीटी ने फटकार लगाई। बार-बार आदेशों की अवहेलना करने पर न्यायाधिकरण ने डीएम शामली पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। दो सप्ताह के अंदर राशि रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व चौसना क्षेत्र से होकर निकल रही खोखरी नदी के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर अमित कुमार ने एनजीटी में वाद दायर किया था। एक मार्च को डीएम शामली व सहारनपुर सहित 15 अलग-अलग विभागों को एनजीटी ने नोटिस जारी किए थे। साथ ही कार्य योजना भी मांगी थी। आरोप है कि डीएम शामली द्वारा न्यायाधिकरण की बार-बार अनदेखी की गई। एनजीटी में पेश नहीं होकर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। सुनवाई के दौरान एनजीटी ने अनदेखी पर डीएम शामली पर दस हजार का जुर्माना लगाया है।
अगली सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख निर्धारित की गई। इस संंबंध में एनजीटी के चेयरपर्सन प्रकाश श्रीवास्तव की ओर से एक अप्रैल को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें