शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम में 12 करोड़ की लागत से हुउदद्देशशीय हाल का एस्टीमेट उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की ओर से बनाकर लखनऊ भेजने की तैयारियां शुरु कर दी है। 24 करोड 95 लाख के एस्टीमेट के बाद खेल स्टेडियम के निर्माण की धनराशि अवमुक्त होगी।
भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि में खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब तीन साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। निर्माण के लिए यूपीसीएल निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से दिल्ली के जवाहर लाल खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया गया।
31 मार्च 2022 को स्टेडियम की स्वीकृति के साथ दस करोड़ के बजट का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किया गया था। बाद में भैंसवाल खेल स्टेडियम के 24.95 कराेड़ के एस्टीमेट की योजना को वित्तीय विभाग से प्रशासनिक एवं वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है। यूपीसीएल के खाते में दो करोड़ रुपये हस्तांतरित चुके हैं। गत 29 जुलाई 2024 को भैंंसवाल खेल स्टेडियम की यूपी कैबिनेट की बैठक में भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि खेल विभाग को हस्तांरित करने की मंजूरी मिल चुकी है। खेल स्टेडियम की अवमुक्त दो करोड़ रुपये की धनराशि लखनऊ वापस जाने के बाद निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ। निर्माण एजेंसी की ओर से 35 करोड़ रुपये से अधिक का एस्टीमेट खेल निदेशालय को भेजा गया था। जिसमें 24 करोड 95 लाख का बहुुउद्देशीय हाल एवं दस करोड़ रुपये से अधिक में चार दीवारी व अन्य ट्रैक का निर्माण का शामिल था। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ में दो दिन पूर्व बैठक में भैंसवाल खेल स्टेडियम का बारह करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय हाल व बारह करोड़ मिलाकर कुल 24 करोड 95 लाख रुपये का स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा।