फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जलालाबाद में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की घुड़चढ़ी रोकी... दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप

Mon, 03 Mar 2025 11:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

जलालाबाद में रविवार देर रात भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश गौतम की घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बजाने का भी विरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर एकत्र दोनों पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद कस्बे के हरी नगर मोहल्ले में रविवार देर रात भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीश गौतम की घुड़चढ़ी को दूसरे संप्रदाय के युवकों ने रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश गौतम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को उसकी बरात सहारनपुर के रामपुर मनिहारान जानी थी। रविवार देर रात करीब 11:30 बजे मोहल्ले में ही घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि इसी बीच दूसरे समुदाय के करीब दस युवकों ने घुड़चढ़ी को रोकने और डीजे को बंद कराने का प्रयास किया। मना करने पर गालीगलौज की। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें