बाल कल्याण समिति को 15 दिसंबर 2024 को शिकायत मिली थी कि थानाभवन में किशोरी की शादी कराई जा रही है। मौके पर पहुंचे तो माता पिता ने किशोरी की शादी नहीं करने की बात लिखित में दी। फिर भी शादी कराकर विदा कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
थानाभवन कस्बा क्षेत्र के एक गांव में लिखित में देने के बावजूद परिजनों ने 15 वर्षीय किशोरी का विवाह करा दिया। जांच में बाल विवाह की पुष्टि होने पर बाल कल्याण समिति ने थानाभवन थाने में किशोरी और दूल्हे के माता पिता समेत 177 के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर 2024 को सीएम पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि थानाभवन क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी की शादी कराई जा रही है। शादी रोकने के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर द्वारा हस्तक्षेप किया गया। माता पिता ने किशोरी की शादी नहीं करने की बात कही। लिखित में भी दिया कि वह किशोरी के बालिग नहीं होने तक उसकी शादी नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर फिर से शादी के फोटो समेत शिकायत की गई। टीम ने जांच की तो वाकई में किशोरी की शादी सहारनपुर के युवक के साथ हुई मिली। इसके बाद किशोरी को रेस्क्यू किया गया। किशोरी ने कांउसिलिंग के दौरान खुद बताया कि उसकी शादी सहारनपुर के युवक के साथ की जा चुकी है और वह विदा होकर ससुराल चली गई थी।। इसके बाद अपने घर पर आई थी।
एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि 177 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला
खानपुर के चंद्रबोस, रचना, देहरादून के रुहाली की रश्मि, संदीप, मीनू, सहारनपुर के रामपुर मनिहारान की अनारकली, लांकलौर की सामत्रा, मन्तो, मैनपाली, खानपुर के लोकेश, मंतलेश, रीना, फूलमती, राहुल, साक्षी, गुलशन, कल्लू, पायल, दीपांशु, दीपक, सहारनपुर के गाठडा गांव की पारुल, धानवा गांव की पायल, सौरभ, शिवचरण, पंडित, ताऊ और ताई और अज्ञात समेत 177 के खिलाफ।