फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रोडवेज बस ने कुचला 12वीं का छात्र... सिर के बल गिरने से मौके पर हो गई मौत, दोस्त घायल

Fri, 28 Feb 2025 11:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मुजफ्फरनगर निवासी अरुण और मोनू शुक्रवार को शामली के अस्पताल में एक मरीज को देखने के लिए आए थे। लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। मोनू की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
मोनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा गेट के सामने रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार 24 वर्षीय मुजफ्फरनगर के मुंडभर निवासी 12वीं के प्राइवेट छात्र मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

 

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव मुंडभर निवासी अरुण पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त गांव के ही मोनू पुत्र रविंद्र के साथ शामली के प्राइवेट अस्पताल में मोनू के दोस्त को देखने के लिए आया था। वह किसी दुर्घटना में घायल हो गया था। दोस्त को देखने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।
 

जब वे बलवा चौराहे के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। सिर के बल गिरने से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
 
विज्ञापन

चचेरे भाई शेखर ने बताया कि मोनू मुजफ्फरनगर में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिवार में उसके अलावा एक भाई और बहन है। मोनू परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें