फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निर्वाचन कार्यालय घेरने जा रहे युवाओं को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एनएसयूआई के पदा​धिकारियों को रोकने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और कथित फर्जी मतदान के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ऐसे में कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की व नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष रफी उल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन कार्यालय की ओर कूच किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले से सदर पुलिस तैनात थी। युवाओं को पुलिस ने घेरकर आगे बढ़ने से रोका। कार्यकर्ता पुलिस को धकियाते हुए आगे निकल गए।
पुलिस ने शहीदों की प्रतिमाओं से पहले उन्हें रोक लिया। जिस पर कार्यकर्ता धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने चुनाव आयोग से पिछले वर्षों की डिजिटल वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। चेतावनी दी कि चुनाव आयोग जल्द ही पिछले वर्षों की वोटर लिस्ट को सार्वजनिक नहीं करता है, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमिल खान, जिला सचिव फरमान खान, मोहसिन खान, सिकंदर अली, जीएफ कॉलेज अध्यक्ष कैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें