फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार्यशाला में नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
गांधी भवन प्रेक्षागृह में नशा मुक्त कार्यक्रम के तहत नाटक का मंचन करते कलाकार । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गांधी भवन प्रेक्षागृह में विशेष कार्यशाला हुई। इस दौरान अथर्व कल्चरल संस्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अवैध रूप से नशीले पदार्थ आदि बेचे जाने की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दें। डीएम ने कहा कि नशे की लत के शिकार लोगों का इलाज कर समाज की मुख्य धारा में भी लाए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छोटी-छोटी कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें