शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मेरा युवा भारत की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य पर बुरी तरह मंडरा रहा है।
इस दौरान आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य सुरचना त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। प्राचार्य ने कहा कि नशा देश को भीतर-ही-भीतर खोखला बना रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूक होने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा, पारुल यादव व स्वयंसेवक दिव्यांश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद