फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। किशोरी को घर में अकेला पाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां के पहुंचने पर युवक भाग गया।
विज्ञापन

महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ खेत पर काम करने गईं थीं। घर पर दिव्यांग पुत्र और 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

कमरे की कुंडी बंद कर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब 6:30 बजे जब वह पति के साथ खेत से घर आई। तब आहट पाकर युवक दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद पुत्री ने पूरी बात बताई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें