जैतीपुर में कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा निकालते सोनू यादव। संवाद
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। ग्राम पहरा निवासी सोनू यादव ने वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ एक अनोखी कांवड़ यात्रा शुरू की है। यह यात्रा एक हजार लोहे की कीलों पर दंडवत प्रणाम करते हुए पूरी की जा रही है।
सोनू यादव ने अपनी यात्रा रामगंगा नदी के बेलाडांडी घाट से प्रारंभ की। उन्होंने वहां से कांवड़ का कलश भरा। उनकी यह कठिन यात्रा मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर तक जाएगी। जैतीपुर पहुंचने पर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। पुलिस ने सुरक्षा प्रदान करते हुए आगे बढ़ने में मदद की। सोनू यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कठिन तपस्या गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ के लिए संकल्पित की है। संवाद