फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं को जागरूक रहना होगा

विज्ञापन
कांट के पल्हौरा में भारतीय युवा चेतना मंच की गोष्ठी में बोलते नरेंद्र त्यागी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच की ओर से कांट ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पल्हौरा में हमारी संस्कृति व हमारे संस्कार पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता सर्वश्रेष्ठ है। इसे संजोए रखने के लिए युवाओं का जागरूक रहना होगा। कहा कि आधुनिकता ने हमारी सभ्यता और संस्कृति को पाश्चात्य ओर ढकेलने का काम किया है। दूरसंचार व मोबाइल के दुरुपयोग से किशोर व युवाओं में सामाजिक क्रियाकलापों से दूर रहने व एकांतवास होने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

यह हमारे संस्कारों, संस्कृति पर बड़ा कुठाराघात है। युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लिए मिलकर जागरूकता पैदा करना होगी। संगोष्ठी में सदानंद अग्निहोत्री, अरविंद पांडेय, मुकेश त्रिवेदी, शिवानंद, मुकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें