परिजन खंगालते रहे नदी का छोर
देवेश के घर के नजदीक से गुजरी खन्नौत नदी में एक स्थान पर कुंड होना बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, देवेश के नदी में कूदने के बाद कुंड में डूबने से मौत हो गई। उसकी तलाश के लिए गोताखोर उतरे तो उन्होंने कुंड में तलाश करने के बजाय हनुमत धाम और उसके आसपास के क्षेत्र में उसे तलाशा। शनिवार को कुंड के पास ही उसका शव फंसा पाया गया।
ये भी पढ़ें- हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म
युवा जल्दी उठा लेते हैं आत्मघाती कदम
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशांक गंगवार ने बताया कि संभव है कि युवक पहले से ही मानसिक रूप से परेशान होगा। इसलिए उसने इतनी जल्दी आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया। यह भी हो सकता है कि युवक की पर्सनॉलिटी ही ऐसी हो, जो मामूली बात को उसने अपने दिल पर लेकर नदी में छलांग लगा दी। वर्तमान समय में युवा दोस्त बनाने के बजाए मोबाइल में लगे रहते हैं। इस वजह से वह कुछ कह नहीं पाते हैं और जल्दी कदम उठा लेते हैं।