फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बाघ का आतंक, खेत देखने गए युवक पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 19 Mar 2023 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

खुटार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बाघ देखा जा रहा है। रविवार को बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई। पंजा लगने से उसका पैर जख्मी हो गया। 
विज्ञापन
बाघ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में खेत देखने गए गांव चांदपुर निवासी बबलू को बाघ ने झपट्टा मार कर घायल कर दिया। उसका पैर बाघ के पंजे जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने वनकर्मियों के साथ मौका मुआयना करने के साथ ही घायल से घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


गांव चांदपुर के राहुल ने बताया कि उनका खेत चांदपुर बिलहरा में है। उनका भाई बबलू रविवार को दिन में 11 बजे खेत पर गया था। खेत में छिपे बाघ ने बबलू पर हमला कर दिया। बाघ को देख बबलू भागा तो बाघ ने उसके पैर पर पंजा मारकर गिराने का प्रयास किया। किसी तरह बबलू खुद को बचाया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो बाघ बबलू को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद लोग बबलू को उठाकर घर लाए।

Bareilly News: जिस जेल में बंद है अतीक का भाई अशरफ, उसके गेट पर कार से पहुंचे युवकों का वीडियो
विज्ञापन


परिजनों ने बबलू को खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि बबलू के पैर में जख्म है। राहुल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, वन दरोगा नंदा बल्लभ पांडे ने बबलू से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

चारपाई पर लेटा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले गाय को भी मार चुका है बाघ

जिस स्थान पर बाघ ने बबलू पर हमला किया है, वहां पर तीन दिन पूर्व बाघ एक छुट्टा गाय को मार चुका है। गांव के लोगों ने बताया कि गाय को मारे जाने की सूचना वनकर्मियों को दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सूचना पर वनकर्मी मौके पर आना तक जरूरी नहीं समझते हैं। बाघ खेतों में मौजूद है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बबलू के बाघ के हमले में घायल होने की जानकारी मिलने पर उनसे घटना की जानकारी ली है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड) के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। बबलू को मुआवजा आदि के संबंध में अधिकारी निर्णय लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें