फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के भूगियापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ रामौतार ने बताया कि भतीजा सूरज चार भाइयों में बड़ा था। वह अविवाहित था। आरोप लगाया कि करीब दस दिन पूर्व किसी बात को लेकर सूरज की उनके पिता से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि सूरज और उनकी मां को उसके पिता ने पीट दिया था। इससे मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं थीं। तब से मां-बेटे का राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में उपचार चल रहा था।
शुक्रवार को सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूरज की मां सदावती अस्पताल में भर्ती हैं। अभी उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। सूरज की चार बहनें हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें