भावलखेड़ा। काम के सिलसिले में गत छह अप्रैल को तमिलनाडु के चेन्नई जाने के लिए घर से निकला मोहल्ला ताहवरगंज निवासी खुशीराम का पुत्र रामू वर्मा संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
रामू की मां मैना देवी ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र काम करने के लिए चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक वहां नहीं पहुंचा। जब वहां के पते पर पुत्र के परिचितों को फोन किया तो पता चला कि वह वहां अब तक नहीं पहुंचा है। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर उप निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य को जांच दी गई है। आवश्यक होने पर पुलिस टीम को चेन्नई भेजा जाएगा। संवाद