बहादुरगंज स्थित एक कॉस्मेटिक शोरूम पर आग से जला एसी और पंखा। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज में तिकुनिया के पास मंगलवार शाम कॉस्मेटिक के शोरूम में आग लग गई। धुआं निकलने पर बाजार में अफरातफरी मच गई। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना पर दमकल यूनिट मौके पर पहुंची। कॉस्मेटिक के शोरूम में धुआं निकलता देखकर भीड़ लग गई। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दमकल यूनिट के अफसरों के अनुसार, शाॅर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। शोरूम संचालक रागिनी श्रीवास्तव के अनुसार, आग से काफी नुकसान हुआ है। संवाद