नदी में डूबे नरसिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान। ग्राम शिवड़ी निवासी नरसिंह कश्यप (36) मंगलवार सुबह अरिल नदी में नहाने के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
परिजनों के अनुसार, नरसिंह नशा करने के आदी थे। इसके चलते काफी समय पूर्व उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। मंगलवार की सुबह वह अरिल नदी पर गए और नहाने लगे। उनके डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि नदी में डूबे ग्रामीण की तलाश कराई जा रही है। संवाद