फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में हंगामा, गार्ड पर मरीज से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मरीज मानसिंह। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीज और गार्ड के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। मरीज ने गार्ड पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना पर प्राचार्य ने मरीज और गार्ड को कार्यालय बुलाकर दोनों का पक्ष सुना। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव निवासी मान सिंह गुर्दे की बीमारी के चलते करीब पांच दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मान सिंह ने प्राचार्य को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह तबीयत में कुछ सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा।
आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद गार्ड ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। बाहर भागने पर तीन गार्डों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए डंडे से पीटा। आरोप है कि उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। उनकी जेब से 1200 रुपये गिर गए।
विज्ञापन

वहीं, प्राचार्य के सामने गार्ड ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भीड़ अधिक थी। मरीज को कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया, जिस पर वह विवाद करने लगा। अन्य गार्डों ने बताया कि युवक को भागता देखकर उन्हें चोर होने का संदेह हुआ, इसलिए उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गार्डों ने मारपीट से इन्कार किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

डीएम से गार्ड पर कार्रवाई की मांग
सिंधौली थाना क्षेत्र के बड़ावन गांव निवासी अंकित कुमार वर्मा ने भी डीएम को ज्ञापन देकर मेडिकल कॉलेज के गार्ड पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर वह अपनी ताई को दवा दिलाने मेडिकल कॉलेज गए थे। आरोप है कि एक गार्ड ने उनके साथ गाली-गलौज की और डंडा चलाने का प्रयास किया। इसके बाद कई गार्ड अभद्रता करते हुए उन्हें प्राचार्य कार्यालय तक ले गए। अंकित ने बताया कि पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें