मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के गांव नदैइय्या रामपुर निवासी धर्मपाल (35) की रविवार को हरियाणा के रोहतक जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
धर्मपाल के भाई प्रेमपाल राठौर ने पुलिस को बताया कि धर्मपाल एक अक्तूबर को गांव के जसवीर सिंह, ओमप्रकाश और श्यामबाबू के साथ हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खंडहर में मजदूरी करने गया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे साथ गए लोगों ने धर्मपाल की मौत की सूचना दी। परिजन हरियाणा पहुंचे तो वहां धर्मपाल की मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई गई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। संवाद