फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 23 May 2026 05:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला।  पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि युवक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। 
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सराय साधो संपर्क मार्ग पर स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में शुक्रवार रात राम अवतार के पुत्र आशीष शर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के अंदर बैठक में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान पुलिस के साथ गांव पहुंचे, लेकिन तब तक घरवाले फंदे पर लटका शव नीचे उतार चुके थे।

विज्ञापन


आशीष के भाई आदेश शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली नहीं होने के कारण सभी लोग छत पर मौजूद थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई आशीष शर्मा शौच जाने के लिए कहकर नीचे चला गया। करीब एक घंटे तक वापस नहीं आने पर मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। बाद में वह नीचे गए तो आशीष को बेड शीट के फंदे से पंखे में लटका देखा। आदेश की चीख सुनकर घरवाले भी छत नीचे आ गए और पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा। 

आशीष शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। घरवालों से आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें