फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जठियापुर बुजुर्ग में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
गांव जठियापुर बुजुर्ग के बृजकिशोर का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। सिंचाई करते समय खेत की बाड़ में करंट उतरने से गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय बृजकिशोर उर्फ कल्लू की ही मौत हो गई। बृजकिशोर को बचाने में गांव का ही गुड्डू भी करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी बृजकिशोर गांव में ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे बृजकिशोर गांव के ही साथी गुड्डू को लेकर खेत पर सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के लिए उन्होंने खेत किनारे छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए लगे लोहे के तार उठाकर घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उधर, नलकूप के लिए गई बिजली केबल का तार खेत की बाड़ में छू जाने से उसमें करंट दौड़ रहा था। बाड़ में करंट उतरने से बृजकिशोर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डू ने बृजकिशोर को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
जानकारी पाकर बृजकिशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। गुड्डू को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बृजकिशोर की दो वर्ष पहले गांव मिलकिया की बबली देवी से शादी हुई थी। बृजकिशोर के कोई संतान नहीं है। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें