मिर्जापुर। मझरा गांव में रविवार की रात रामदीन का 24 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप किसी तरह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डाॅक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी शादी तय थी और हाल ही में उसके परिवार की ओर से वधू की गोदभराई की रस्म भी पूरी की जा चुकी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद