शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पंचायती राज, मनरेगा, एनआरएलएम, जीरो पॉवर्टी, गो संरक्षण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
कूड़ा कलेक्शन व शुल्क वसूली में लापरवाही पर डीएम ने एडीओ तिलहर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवरों के साथ कम से कम दो तालाबों को भरवाया जाए। संवाद