फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अजीजगंज चौकी में तहसीलदार को ज्ञापन देते युवा कांग्रेस के पदा​धिकारी। स्रोत: संग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, फीस वृद्धि और शैक्षणिक व्यवस्था में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया। बाद में अजीजगंज चौकी में अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने बताया कि पुलिस सोमवार से ही उनके आवास के बाहर निगरानी कर रही थी। मंगलवार सुबह वह कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देने निकले तो पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
इसके बाद चौकी प्रभारी सुशांत सिंह रावत मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पुलिस ने रास्ता रोककर सभी को चौकी अजीजगंज पहुंचा दिया। वहां तहसीलदार न्यायिक राघवेश मणि त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर ज्ञापन लिया। जिला उपाध्यक्ष शोभित मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनुभव, शिवओम मिश्रा, हिमांशु मुद्गल, अंकुर दीक्षित, रजनीश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें