शाहजहांपुर। दिवाली नजदीक आते ही घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से जनरल टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों की काफी भीड़ रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट पर जगह पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। त्योहार के चलते आने वाले दिनों में ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। सामान्य दिनों में करीब 7500 जनरल टिकटों की बिक्री होती है, जबकि इन दिनों यह संख्या बढ़कर नौ हजार तक पहुंच गई है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि दीपावली नजदीक आने के साथ ही यात्रियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।