फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाली निर्माण की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
बंडा में टॉवर पर चढ़ा महेंद्र लाल शर्ट में। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। मोहल्ला पटेल नगर निवासी युवक महेंद्र मोहल्ले में नाली निर्माण नहीं होने से नाराज होकर शनिवार को सुबह करीब छह बजे ब्लॉक परिसर में लगे करीब 60 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद इशहाक और पुलिस के समझाने पर वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बारिश के कारण ज्यादातर लोग घरों के अंदर थे। गांव के लोगों ने महेंद्र को सुबह करीब 6:30 बजे मोबाइल टावर पर तब देखा, जब वह चीखकर नाली निर्माण की मांग करने लगा। उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ब्लाॅक कार्यालय परिसर में भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे समझाते हुए टावर से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नाली निर्माण कराने की मांग पर अड़ा रहा। महेंद्र का कहना था कि मोहल्ले में नाली न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार मांग करने पर भी कुछ नहीं किया गया।
बाद में महेंद्र को उतारने के लिए उसका एक रिश्तेदार भी टावर पर चढ़ा, लेकिन उसने उसकी बात भी नहीं मानी। बाद में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह के साथ वहां पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ने महेंद्र को नाली का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। चेयरमैन के आश्वासन के बाद हाइड्रोलिक मशीन मंगाकर उससे महेंद्र को टावर से नीचे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।
विज्ञापन

उसके नीचे उतरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार युवक को समझाकर टावर से नीचे उतार लिया गया है। उसकी मांग पर चेयरमैन ने नाली निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें