फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल गेट पर ताला डालने का अभिभावकों ने किया विरोध

विज्ञापन
जैतीपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिटरहाई में गेट पर लगे ताले के चलते घूमते बच्चे। स्रोत: जाग
विज्ञापन
जैतीपुर। शंकरपुर पिटरहाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल गेट पर एक शिक्षक के ताला लगा देने से कई बच्चे बाहर रह गए। इसे लेकर गांव के कई अभिभावकों ने नाराजगी जताई। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में स्कूल गेट पर ताला लगा नजर आ रहा है। यह भी दिख रहा है कि बच्चे स्कूल के अंदर जाने के लिए बाहर इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षक के बीच कहासुनी होने की भी बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कहे जाने पर भी शिक्षक ने गेट खोलने से मना कर दिया। बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह के हवाले से बताया कि बाहरी लोगों के आने से कार्यक्रम बाधित होने की आशंका में स्कूल का गेट बंद किए जाने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें