फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टीआई बनकर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2017 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे फर्जी टीआई को महिला परिचालक और यात्रियों के सहयोग से थाना पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। आरोप है कि यह परिचालकों को धमकाकर धन वसूली करता था। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
    बदायूं डिपो की रोडवेज बस सं. यूपी 25 एटी 3446 की परिचालक अनुराधा शर्मा निवासी ग्राम बलरई थाना जसवंतनगर, जिला इटावा ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि वह बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे फर्रुखाबाद से बस लेकर बदायूं जा रही थीं। जरीनपुर गांव के ढाईघाट चौराहे पर एक युवक ने रोडवेज अधिकारी की स्टाइल में बस को हाथ देकर रुकवाया। बस में आते ही युवक ने टिकट मशीन (ईटीएम) हाथ से छीन ली और चेकिंग करने लगा। चेकिंग करने के ढंग पर उसे संदेह हुआ और उच्चाधिकारियों से संपर्क करने लगी। तभी युवक बस रुकवाकर भागने का प्रयास करने लगा। महिला परिचालक ने बताया कि उसने यात्रियों की मदद से युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

    परिचालक ने बताया कि बीते सोमवार को भी इसी व्यक्ति ने फर्रुखाबाद जाते समय खुद को टीआई कासिम बताकर चेकिंग कर उगाही का प्रयास किया था। इससे पहले आरोपी आठ सितंबर को बस सं. यूपी 25 एटी 9653 की परिचालक प्रियंका वर्मा को इसी तरह धमकाकर उगाही का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन

     एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी टीआई ने अपना नाम व पता अमन तिवारी पुत्र सुरेशचंद्र तिवारी निवासी मोहल्ला मझली हवेली कस्बा व थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद बताया है। परिचालक अनुराधा शर्मा की तहरीर पर उक्त युवक के विरुद्ध फर्जी लोक सेवक बनने,दबाव में लेकर उगाही करने तथा धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें