फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूजीसी के नियमों के विरोध में युवाओं और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में तिलहर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते युवा। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में बुधवार को दोपहर युवाओं और महिलाओं ने तहसील के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदानंद सरोज को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर यूजीसी के नए नियम तत्काल रद्द किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दिन में करीब एक बजे युवाओं और महिलाओं का समूह शिवम सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, रीना सक्सेना आदि के नेतृत्व में तहसील गेट पर पहुंचा और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर प्रस्तावित नियमों से सामान्य वर्ग के लोगों की उपेक्षा कर उनके अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।
ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान न्याय और अवसर देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन यूजीसी के इन नए नियमों से यह अधिकार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान अवनीश सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, युवराज प्रताप सिंह, मालती देवी आदि मौजूद रहीं। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उसे संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें