फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बोलेरो में सवार युवती की गिरकर मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कलान। फर्रुखाबाद मार्ग पर मोहम्मदियापुर गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बोलेरो वाहन में टक्कर लग गई। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के उघौनी गांव निवासी बीजेंद्र की 18 वर्षीय बेटी नेहा की गिरकर मौत हो गई। जबकि मृतका के माता-पिता समेत छह लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के खेतलनगला गांव निवासी नेहा के ममेरे भाई हरिओम का विवाह पीलीभीत में तय हुआ है। शनिवार को गोदभराई का कार्यक्रम था। शाम करीब चार बजे बोलेरो से नेहा, अपने पिता विजेंद्र, मां शकुंतला, मामा शिवनंदन, ममेरे भाई हरिओम, शिवम आदि के साथ गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के करेली पहुंचे।
गोदभराई होने के बाद शाम सात बजे के बीच घर के लिए चल दिए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही वह कलान थाना क्षेत्र के मोहम्मदियापुर गांव के पास पहुंचे। तभी मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज गति से साइड से टक्कर लग गई। हादसे में बोलेरो वाहन में खिड़की के पास बैठी नेहा गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। खिड़की का शीशा टूटकर उसके सिर में लग गया। चीख-पुकार की आवाज सुन भीड़ लग गई।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने से पूर्व ही नेहा की मौत हो गई। मृतका के माता-पिता व वाहन चालक गुड्डू समेत छह लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। विजेंद्र का कहना है कि सिर की चोट की वजह से बेटी नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि हादसे में बोलेरो में सवार युवती की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-
फोटो: 4



हाईवे पर हुए हादसे में घायल युवक की मौत



जलालाबाद। मोहल्ला कानून गोयान निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र शुक्ला उर्फ अंशुल की शनिवार रात राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार, वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। आठ जुलाई की रात धर्मेंद्र शुक्ला किसी काम से घर से निकले थे। बरेली हाईवे पर रात करीब दस बजे इंडियन ढाबे के पास पहुंचते ही जलालाबाद की तरफ से आई बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही बाइक चला रहा क्षेत्र के गांव खाड़े दियूरिया निवासी वीरेश व उनका 11 वर्षीय बेटा अर्पित भी चोटिल हो गए।



परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन फायदा नहीं होने पर वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र के शव को देख उनकी पत्नी मधु, बेटे मुदित, सुमित, अमित, बेटी काजल व जया का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद







हादसे में तीन घायल



तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी रिजवान की बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उनका साथी शाहनवाज भी घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



इसी तरह काशीराम कॉलोनी निवासी इकराम शनिवार रात 9:30 बजे जैतीपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि वाहनों की तलाश की जा रही है। संवाद



-



बाइकोंं की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल



मीरानपुर कटरा। कांट के गांव फर्रखपुर नवाजपुर निवासी रामनरेश की बाइक में जैतीपुर क्षेत्र के अली अकबरपुर निवासी आनंद वाल्मीकि की बाइक टकरा गई। रविवार सुबह जैतीपुर मार्ग पर हरिहरपुर गांव के सामने हुए हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां सिर्फ एक हेलमेट पड़ा मिला, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि वह किसका था। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें