फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किन्नरों के जाल में फंसा युवक, ऑपरेशन कराकर बदल दी पहचान, धर्मांतरण का दबाव बनाया

Tue, 14 Jul 2026 07:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के खुटार में जानू यादव नाम के युवक ने एक किन्नर व उसके साथियों पर दिल्ली में जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। उस पर धर्म बदलने का भी दबाव डाला गया। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने जांच का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
पीड़ित जानू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवक को किन्नर बना दिया गया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव भौलापुर निवासी जानू यादव उर्फ सिमरन (18 वर्ष) ने खुटार के किन्नर और उसके तीन साथियों पर आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने ऑपरेशन करवाकर उसे किन्नर बना दिया। पीड़ित ने सीओ को प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप है कि उस पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला गया।

विज्ञापन




जानू यादव ने सीओ को बताया कि वह कानपुर में एक नाटक कंपनी में डांस करता था। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर सहित पोस्ट करता था। खुटार क्षेत्र के एक किन्नर ने उससे संपर्क किया और अपने साथ बधाई में डांस करने के लिए ले जाने लगा। चार साल से उसका किन्नर के यहां आना-जाना है। इस बीच किन्नर और उसके साथी उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पताल में करवाया ऑपरेशन 
मार्च में किन्नर सहित चार लोग उसे घुमाने की बात कहकर दिल्ली ले गए। दिल्ली में उसको नशीला इंजेक्शन लगा दिया गया और दिल्ली के नरेला क्षेत्र के एक अस्पताल में उनका गुप्तांग काट दिया गया। विरोध करने पर उन लोगों ने धमकाकर चुप करा दिया। वहीं, गांव भरकलीगंज निवासी काजल किन्नर ने भी जानू यादव के साथ सीओ से मिलकर 15 तोला सोना और नकदी चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन

पुवायां में भी हो चुकी है घटना
कुछ वर्ष पहले पुवायां में भी एक किन्नर ने अपने साथ ढोलक बजाने वाले युवक का निगोही के एक अस्पताल में गुप्तांग कटवा दिया था। पीड़ित ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना कर आरोपी जेल भेजा था।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें