फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामा के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
शहनबाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बंडा। पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला ढका निवासी बाइक सवार 18 वर्षीय शहनवाज की शनिवार दोपहर दौलतपुर चौराहा के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपने मामा के घर से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

शहनवाज पुवायां के बड़ा गांव निवासी अपने मामा सरफराज के घर आए हुए थे। शनिवार को बाइक से वापसी के दौरान पुवायां मार्ग पर दलेलापुर चौराहा के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। खबर सुन मौके पर पहुंचे मामा सरफराज, भांजे का शव देख बिलख पड़े। मामा ने बताया कि चार साल पूर्व हुई पिता की मौत के बाद से भांजा अपनी बहन रुखसार व शेनवाज, मां नाजिश के साथ हरिद्वार की एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

इस समय भांजा घर पर आया हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें