फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जिया खेल निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि दवा लेने जाते समय युवक को कार से खींचकर पीटा गया। वहीं, पुलिस बीमारी से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम मुकेश परिजनों के साथ दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने घेरकर सभी से मारपीट की। आरोपी ने मुकेश के सीने पर घूंसा मार दिया। राजकीय मेडिकल काॅलेज में मुकेश ने दम तोड़ दिया।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मुकेश पांच-छह साल से अस्थमा के रोगी थे। अस्पताल लेकर जाते समय एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कार के सामने आ गया। बहसबाजी में उसने कार के शीशे पर घूंसा मार दिया। इससे शीशा टूट गया। अस्पताल में देर से पहुंचने के चलते मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें