फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली की रात घर से निकला युवक, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 21 Oct 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में दीपावली की रात घर से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा की आईटीआई कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रवि गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव आईटीआई कॉलोनी के पीछे शहतूत के पेड़ से लटका मिला। उसके भाई गुड्डू ने शव की हालत देखकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गुडडू ने बताया कि छोटा भाई रवि दीपावली की रात 12 बजे घर से निकला था। घर न लौटने पर भाई को फोन लगाया। कॉल जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। पूरी रात भाई के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान रहे। मंगलवार सुबह भाई की तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि रवि को दो लोगों के साथ देखा था, लेकिन वह कौन लोग थे। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इसके बाद लोगों से पता चला कि कॉलोनी के पीछे एक युवक का पेड़ से शव लटका है। मौके पर गए तो शव रवि का निकला। भाई के गले में अंगौछे का फंदा पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि भाई को फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया। हालात देख लग रहा है कि भाई की हत्या की गई है। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। घर पर कोई अनबन भी नहीं हुई, लेकिन भाई के साथ कुछ गलत हुआ है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


20 दिन पूर्व दिल्ली से आया था रवि
गुडडू ने बताया कि भाई रवि दिल्ली में काम करता था। अभी 20 दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था। दीपावली नजदीक होने के चलते त्योहार मनाने के लिए यहीं रुक गया था। साथ में गल्ला मंडी में काम करने लगा था। उन्होंने बताया कि भाई की शादी करीब चार साल पूर्व खुटार की ज्योति के साथ हुई थी। भाई की तीन माह की बेटी परी है। भाई की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें