शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के गांव डेलखेड़ा में चोरों ने रविवार रात बंद मकान को निशाना बनाया। चोर कमरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चुरा ले गए।
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव डेलखेड़ा निवासी जिलेदार खां के बंद मकान की दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरो के ताले तोड़ कर उसमें रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
जिलेदार खां अपनी पत्नी शाकिरा का इलाज कराने 20 दिन पूर्व दिल्ली गए थे। मकान में अपनी विवाहिता पुत्री शहनाज को घर की रखवाली के लिए छोड़ गए थे। शहनाज दिन में तो घर में रहती थी लेकिन रात को अपने चाचा फौजदार खां के घर सोने चली जाती थी।
दोनों कमरों में बिखरा मिला सामान
शहनाज ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे के करीब जब घर आई तो बाहर का दरवाजा बंद था। रोज की भांति दरवाजा खोल कर जब अंदर पहुंची तो दोनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। कमरों के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
तब मोहल्ले के लोग जुटने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक के पुत्र एजाज ने बताया कि कमरे रखे बड़े बक्से में 60 हजार की नकदी और तीन जोड़ी झुमकी, दो पैंडल, पांच जोड़ी चांदी की पायलें और नए कपड़े चोर ले गए। करीब छह लाख रुपए का माल चोरी होने का अनुमान है।