फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर योगाभ्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर रविवार की सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी पर योगाभ्यास किया जाएगा। इसी पट्टी पर 21 जून को योगाभ्यास होगा। इसमें आने वाले साधकों की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस एक्सप्रेसवे पर दो मई को लड़ाकू विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई थी। 21 जून को योगाभ्यास के साथ एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम दुर्गेश यादव व सीओ अजय राय सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को हवाई पट्टी जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
योग प्रशिक्षक अरुण अग्निहोत्री ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व विद्यार्थी सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी योग के पूर्वाभ्यास में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आने वाले साधकों के लिए पेयजल, मंच और शौचालय समेत विभिन्न व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें