फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाषण में यश और काव्यपाठ में सारस्वत को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
एसएस डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य प्रो. राकेश आजाद। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के उपलक्ष्य में भाषण एवं काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में यश और काव्यपाठ में सारस्वत प्रथम रहे।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता का विषय सुशासन का महत्व था। प्रस्तुतिकरण के ढंग, कंटेंट की उत्कृष्टता आदि मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। इसमें प्रथम स्थान बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र यश शर्मा ने, द्वितीय स्थान एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सारस्वत पांडेय ने तथा तृतीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र संजीत कुमार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र ने सुशासन की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने विद्यार्थियों से कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं थे। वह विचार, संवाद और संवेदना का अद्भुत संगम थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिशिर शुक्ला, सह-समन्वयक डॉ. अरुण कुमार यादव ने भी विचार रखे। डॉ. राजनंदन सिंह राजपूत के संचालन में हुए कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया।
वहीं, डॉ. अर्चना गर्ग एवं डॉ. श्रीकांत मिश्र के संयोजन में आयोजित हुई काव्यपाठ प्रतियोगिता में सारस्वत पांडेय प्रथम, संजीत कुमार द्वितीय एवं साक्षी सिंह तृतीय रहीं। कार्यक्रम में प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें