फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस : जनसंख्या बढ़ाने में शाहजहांपुर प्रदेश में रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व में बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत साल 1989 में यूएनडीपी के द्वारा की गई थी। इस दिन समुदाय को अधिक प्रजनन के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया जाता है। कम समय में बार-बार गर्भधारण करना महिला के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है जोकि मातृ और शिशु मृत्यु दर बढ़ने का प्रमुख कारण भी है। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार देश की जनसंख्या 121 करोड़ है। जिसमें करीब 20 करोड़ की आबादी के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जो संपूर्ण जनसंख्या का 16.50 प्रतिशत है। यहां रोजाना 15000 बच्चे जन्म लेते हैं। प्रदेश की कुल जन्म दर (एक महिला द्वारा उसके पूरे प्रजनन काल में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या) 3.1 है, जबकि जिला स्तर पर यह दर 4.2 है जोकि अधिक है। जिसमें शाहजहांपुर की गिनती उच्च प्राथमिकता वाले जनपद में गिनी जाती है। वर्ष 2015-16 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-4) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में गर्भनिरोधक दर (सीपीआर ) वर्तमान में 15-49 वर्ष की विवाहित औरतों द्वारा प्रयोग किए जा रहे पारंपरिक या आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का प्रतिशत 50.6 प्रतिशत है, जबकि परिवार नियोजन के साधनों की अनमेट नीड (विवाहित महिलाओं द्वारा आवश्यकता होने पर भी किसी गर्भनिरोधक साधन का प्रयोग नहीं किया जाना) 14.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन

आपदा में परिवार नियोजन की तैयारी, समक्ष राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर होंगे कार्यक्रम
- परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि इस साल विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई पर जनसंख्या स्थिरता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम को निर्धारित की किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी में भी जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए समाज को जागरूक करने के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के तहत लोगों को संवेदीकृत किए जाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
दो चरणों में होंगे कार्यक्रम
- पहले चरण में दंपती संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मनाया जा रहा है। दूसरा चरण सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई के बीच मनेगा। पहले चरण में जिले के कंटेंमेंट एरिया और बफर जोन परिवार नियोजन के संदेशों को ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर पहुंचाने के लिए मोबाइल पब्लिसिटी वैन चलाई जाएगी। इस बीच सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। दूसरे चरण में परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी विधियों से संबंधित प्रचार-प्रसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें