फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ब्लॉक लेकर डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पर कराया कार्य

Fri, 09 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर अप और डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक को मजबूत करने का कार्य कराया गया। डाउन लाइन पर तिलहर से बंथरा के बीच पौने दो घंटे का ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य हुआ। वहीं शहर में अप लाइन पर पटरी बदलने का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

दिन में 1:45 बजे डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर कार्य को शुरू कराया गया। कर्मचारियों ने तिलहर से बंथरा के बीच जांचने के बाद कमजोर मिलने पर पटरियों को बदलने का कार्य किया। इस बीच 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से काॅशन देकर ट्रेनों को निकाला गया।
इस बीच मालगाड़ी को रोक दिया गया। मीरानपुर कटरा के स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ब्लॉक के दौरान यात्री ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन


शहर में किया गया पटरी बदलने का कार्य
बृहस्पतिवार को गोविंदगंज रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर कार्य कराया गया। कर्मचारियों ने पुरानी लाइन को बदलने का कार्य किया। इसके चलते मालगाड़ियों को रोकना पड़ा। रेल अफसरों का कहना है कि कार्य के दौरान कोई सवारी गाड़ी प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें