लोधीपुर स्थित घाट पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नापजोख करते हुए। स्रोत: स्वयं
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पर रिवर फ्रंट और घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 285 मीटर लंबे घाट का निर्माण पांच करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से होगा। यहां पर बैठने की व्यवस्था, पाथ-वे, प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम ने नापजोख की। लोधीपुर पार्षद रुपेश वर्मा अन्नू ने नगर निगम, सिंचाई विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्था ने खन्नौत नदी क्षेत्र में प्रस्तावित रिवर फ्रंट और घाट के सौंदर्यीकरण कार्य की रूपरेखा तैयार कराई। रुपेश ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र की पहचान को नई दिशा देने के साथ-साथ पर्यटन एवं जनसुविधाओं को भी बढ़ावा देगी।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुनील भास्कर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए।