फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रोडवेज और अनुबंधित बसों में जीपीएस लगाने का काम शुरू, चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक

Tue, 17 Dec 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रोडवेज की बसों में जीपीएस लगाया जा रहा है। इससे यात्रियों को जहां बस की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी, वहीं चालकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। 
विज्ञापन
रोडवेज बस में जीपीएस लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रोडवेज की बसों की लोकेशन पता करने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के साथ अनुबंधित बसों में जीपीएस लगाया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो जीपीएस लगने से बस चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी।

विज्ञापन


कुछ समय पहले परिवहन निगम को बीएस-6 की 56 बसें प्राप्त हुईं थीं। इन बसों में जीपीएस और पैनिक बटन भी लगा है। अन्य सरकारी व अनुबंधित बसों में जीपीएस लगवाने को दो कंपनियों को ठेका दिया गया। कंपनी ने प्रारंभिक स्तर पर अनुबंधित बसों पर जीपीएस लगाने का काम शुरू कर दिया। 

अनुबंधित बस मालिकों के मुताबिक चालक जाम की बात बताकर उन्हें अधिक डीजल खपत दिखा देते हैं। जीपीएस लगा होने से लोकेशन जांच लेंगे। इसके अतिरिक्त पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निनिर्मेष शर्मा बताते हैं कि जीपीएस लगवाने का कार्य सराहनीय है। 
विज्ञापन


इससे चालक-परिचालक बस मालिक को गुमराह नहीं कर सकेंगे। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि जीपीएस व पैनिक बटन को गाड़ियों में लगवा रहे हैं। कोई दिक्कत आने पर तुरंत ही चालक-परिचालक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें