शाहजहांपुर। जल्द ही महिलाएं यहां भी रोडवेज की बसों में टिकट काटती नजर आएंगी। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम ने भर्ती कर प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। सोमवार तक भर्ती होने वाली महिला परिचालक शाहजहांपुर डिपो में ज्वाइन करेंगी।
132 सरकारी व 79 अनुबंधित बसों वाले बेड़े में परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए गत दिनों हरदोई परिक्षेत्र में भर्तियां निकाली गईं थी। रोजगार मेले के जरिये महिला अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र लिए गए थे। इसके बाद लखनऊ में प्रशिक्षण कराया गया।
अब चयनित होने वाली महिला परिचालकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें करीब 30 महिला परिचालक डिपो को मिलीं हैं। नई भर्ती में नौकरी पाने वाली महिलाएं व युवतियां सोमवार को यहां आकर ज्वाइन करेंगी। एआरएम रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि चयनित महिला परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। उनकी नियुक्ति के बाद विभिन्न रूटों पर बसों में कार्य कराया जाएगा।