फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: छठ पूजा को लेकर महिलाओं में उल्लास, घाटों पर लगेगा आस्था का मेला, महापर्व कल से

Thu, 12 Nov 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू होगा। शाहजहांपुर के लोधीपुर स्थित खन्नौत घाट पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम जारी है। व्रती महिलाओं ने घाट पर अपनी जगह तय करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रसाद बनाने के लिए महिलाओं ने सुखाए गेहूं। - फोटो : संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लोधीपुर स्थित खन्नौत घाट पर साफ-सफाई के साथ तट को समतल कराने और रंग-रोगन का काम शुरू करा दिया गया है। व्रती महिलाओं और उनके परिवारों ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर अपनी जगह भी तय करनी शुरू कर दी है। वहीं, महिलाओं ने घरों में छठ पूजा के प्रसाद के लिए गेहूं सुखाए। डबल स्टोरी क्षेत्र में महिलाओं ने गेहूं सुखाते समय छठ मैया के भजन भी गाए।

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान इस बार कई परिवार मन्नत पूरी होने पर कोसी भरेंगे। इसके लिए परिवारों ने पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर परिवार श्रद्धा और विधि-विधान से कोसी भरते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में परिवारों ने कोसी भरने की तैयारी की है। ऐसे परिवार गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचते हैं। इसमें मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की भी भागीदारी रहती है। कोसी पूजन में गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद सहित मौसमी फल और प्रकृति से जुड़ी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें