फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे की महिला कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

विज्ञापन
वीआईपी रूम में नरमू के कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से स्टेशन के वीआईपी रूम में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों ने प्रतिभाग किया। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने महिला शक्ति के रेलवे और देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। इस बीच नीरा त्यागी व कनक त्यागी ने महिला कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं व रेलवे से संबंधित क्विज कराईं। इसमें निशा, सरस्वती, दीपा, मोनिका, कुसुम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निशा कश्यप, स्वाति, सरस्वती, दीपा, मोनिका, रुपाली, मोनिका सागर, हिना कौशर, टिना राज, रोशनी यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें