फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भारत के विश्व कप जीतने पर झूम उठीं महिला खिलाड़ी

विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुवायां में खुशी मनाते व्यापार मंडल पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। क्रिकेट वन डे में पहली बार विश्व कप जीतने वाली बेटियों की कामयाबी से सभी खुशी हैं। सोमवार को क्रिकेट अकादमियाें में जश्न मनाते हुए तिरंगा लहराते हुए मिठाई बांटी गई। क्रिकेट खिलाड़ी झूम उठीं।
विज्ञापन

जिले की कई लड़कियां क्रिकेट में कॅरिअर बनाने की कोशिश में लगी हैं। कई लड़कियां कानपुर कैंप तक पहुंच बना चुकी है। रविवार को भारतीय टीम के जीतने के बाद इन महिला खिलाड़ियों का हौसला चरम पर है। कांट स्थित क्रिकेट अकादमी में शगुन शर्मा, नित्या मिश्रा, उन्नति शर्मा, वैशाली, शताक्षी, दिव्यांशी, परी, पूनम, अक्षिता, वॉलीवाल कोच हिमांशु गुप्ता,अभिषेक आदि ने खुशी मनाई। तिरंगा लहराते हुए सभी खिलाड़ी झूम उठीं। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।

जिस तरह महिला टीम ने लगातार तीन हार के बाद वापसी कर विश्व कप जीता है। यह बहुत ही काबिले तारीफ है। टीम की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।
- शबनम प्रसाद

फोटो 45
विश्व कप जीतने के बाद महिला खिलाड़ियों में उत्साह है। लड़कियों के परिजन भी क्रिकेट को लेकर प्रोत्साहित करेंगे। निश्चित ही कॅरियर का रास्ता साफ होगा।
- सिमरन

फोटो 46

लड़कियों को क्रिकेट खेलते देखते हुए लोग मजाक बनाते हैं। विश्व कप में जीत ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। अब महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।
- एजेंल मिश्रा


महिला विश्व कप जीतने पर व्यापार मंडल ने मनाया जश्न



पुवायां। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर सोमवार शाम नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जमकर आतिशबाजी चलाई और मिष्ठान बांटा। व्यापार मंडल के बैनर तले तमाम व्यापारी पुवायां के राजीव चौक पर एकत्र हुए और ढोल बजाने वालों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी छुड़ाई और राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अध्यक्ष केके लील, महामंत्री कपिल गुप्ता, धीरज शर्मा, मंगल मिश्रा, शशि अग्निहोत्री, बृजेंद्र देव मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद

महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुवायां में खुशी मनाते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुवायां में खुशी मनाते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुवायां में खुशी मनाते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पुवायां में खुशी मनाते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें