फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिलाओं ने पुलिस से की अभद्रता, आरोपी को भगाया

Thu, 22 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सट्टे की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के साथ महिलाओं ने अभद्रता कर दी। टीम ने पांच लोगों को पकड़ लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसओजी को चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में सट्टे का कारोबार होने की सूचना मिली थी। बुधवार की शाम एसओजी ने मोहल्ले में शेर मोहम्मद के मकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं एकत्र हो गईं। एसओजी के साथ अभद्रता करते हुए महिलाओं ने रोक लिया। महिलाओं के भिड़ने पर मौके का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को पकड़ा हैं। उनके पास से पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सट्टे के कारोबार की सूचना पर टीम गई थी। वहां महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की है। इस बीच मुख्य आरोपी भाग गया, लेकिन पांच लोगों को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें