फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : महिलाओं ने सीखा योग से निरोग रहने का मंत्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर के आंख अस्पताल परिसर में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में योग करती महिलाएं। संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक व आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी और ज्योति गुप्ता ने महिलाओं को योगासन कराए। साथ ही योग से होने वाले लाभ बताए। योग को अपनाकर जीवन को निरोगी बनाने का आह्वान किया गया। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन इस्माइल के तहत आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक व आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग मानव को मानव बनाने की प्रक्रिया है। अधिकांश व्यक्तियों का ध्यान इसलिए नहीं लग पाता, क्योंकि उन्होंने ढेर सारी इच्छाएं पाल रखीं हैं। ध्यान की पूर्व तैयारी महत्वपूर्ण है। योग प्रशिक्षक ज्योति गुप्ता ने यम से लेकर ध्यान तक की क्रिया को संक्षिप्त रूप में साधकों को समझाई। इससे पूर्व योग प्रशिक्षकों ने साधकों को पद्मासन, सिद्धासन, वज्रासन कराया। साथ ही बताया कि योगासन चिंता से मुक्ति, आपसी संबंधों में सुधार, अपार शांति, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, वजन में कमी, सही समय पर सही निर्णय लेनी की क्षमता, मिर्गी रोग से छुटकारा, पेट संबंधित रोगों से भी छुटकारा, ऊर्जा में वृद्धि करने में सहायक हैं। इस बीच साधक ठहाके मारकर हंसे, तालियां बजाईं।
योगाचार्य ने ये टिप्स दिए
- संतुलित आहार लें। प्रतिदिन भोजन में विटामिंस, प्रोटींस, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य जरूरी चीजों को उचित मात्रा में लें।
- दिनचर्या संतुलित रखें। सुबह हल्का व्यायाम या वॉक करने के बाद स्नान करें। फिर नियत समय पर नाश्ता लेकर पंद्रह मिनट आराम करें।
- मौसम बदलने पर प्रकृति में बदलाव दिखाई पड़ता है, उसी तरह हमें अपने आहार-विहार, दिनचर्या में भी बदलाव कर लेना चाहिए।
- पसीना निकलने वाले और गर्मी बढ़ाने वाले आसनों को गर्मी के दिनों में न करें।
- सकारात्मक सोच को बढ़ाने के लिए रोजाना भ्रामरी का अभ्यास करना चाहिए।
- हंसें तो खुलकर हंसें, ऐसा एक शोध में कहा गया है। खुलकर हंसने से तमाम रोग दूर होते हैं।
- संतुलित आहार, आसन-व्यायाम और मुद्राओं का अभ्यास करने के साथ ही शारीरिक और मानसिक श्रम दोनों को संतुलित तरीके से करना चाहिए।
योग से जीवन में बदलाव
योग से जीवन में बदलाव आया है। महिलाओं को योग की ओर ध्यान देना चाहिए। - डॉ. रानू दुबे
बहुत अहम है योग
महिलाओं को योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। मैं भी नियमित तौर पर योग कर रही हूं। संध्या गुप्ता
योग से तरोताजगी
योग प्रशिक्षकों ने योग से फायदे बताए। योगाभ्यास कराया, जिससे खुद को तरोताजा महसूस कर रही हूं। -रचना चांदना
योग से लाभ ही लाभ
योग अपनाकर लाभ हुआ है। योगाभ्यास नियमित अपनाया हुआ है। अब बदलाव महसूस होता है। -मिथिलेश त्यागी
महत्वपूर्ण है योग
वर्तमान में सभी के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। योग शरीर के साथ ही मन भी स्वस्थ रखता है। -रेखा सक्सेना
नियमित अभ्यास जरूरी
यहां योग से होने वाले फायदों की जानकारी तो मिली ही, योगासन भी किया है। योग नियमित करना जरूरी है। -अनामिका
तनाव से मिलती है मुक्ति
वास्तव में महिलाओं को योग की आवश्यकता ज्यादा है। मानसिक तनाव दूर करने का योग अच्छा माध्यम है। -रामेश्वरी
कॅरियर की संभावना
निरोगी रहने को ही नहीं, महिलाएं योग को अपना करियर भी बना सकती है। महिलाओं को आगे आना चाहिए। -संभवी

शाहजहांपुर के आंख अस्पताल परिसर में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में योग सीखते डॉक्टर अवधेश ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें