फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला का फोटो एडिट कर लगाया स्टेट्स, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले जाने और पति से मारपीट करने के मामले में नामजद तहरीर दी गई है। खुटार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को गैर समुदाय के एक युवक ने उसकी पत्नी के फोटो को एडिट करके अपने फोटो के साथ जोड़कर अपनी सोशल मीडिया की आईडी पर स्टेट्स लगा दिया। जानकारी होने पर उन्होंने युवक से आपत्ति की तो आरोपी ने साथियों को बुलाकर रात 11 बजे उनके घर आकर मारपीट और घरेलू सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना रात मे ही पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए टरका दिया।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों के नेताओं को दी। नेताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा, तब जाकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें